Follow Us:

ऊनाः घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने निगला जहर, हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला ऊना में एक महिला के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम अंब के ठठल निवासी 38 साल की महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर घर में पड़ी जहरीली दवाई निगल ली। दवाई निगलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले गए। यहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक इलाज किया लेकिन सेहत में सुधार न होता देख उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की हालत अब स्थिर है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अम्ब डीएसपी सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।