Follow Us:

ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज, फिर ट्वीट कर कही समर्थन की बात

डेस्क |

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने पर गुरुवार को स्वीडन का पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर हैंडल से फिर ट्वीट किया और कहा कि वो किसानों के साथ खड़ी है।

    I still #StandWithFarmers and support their peaceful protest.

    No amount of hate, threats or violations of human rights will ever change that. #FarmersProtest
    — Greta Thunberg (@GretaThunberg) February 4, 2021

ग्रेटा थुनबर्ग ने देश की राजधानी में हो रहे नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किए थे। उनके इन ट्वीट्स को आंदोलन को भड़काने वाला बताया गया था। उनके ये ट्वीट देश की छवि को खराब करने वाले भी बताए गए हैं। इसी को लेकर पुलिस ने अलग-अलग धारा 120 बी, 153 ए और आईटी एक्ट के तहत ग्रेट थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने भी इसके बारे में ट्वीट किया था। बुधवार को इसको लेकर पूरे दिन मीडिया की सुर्खियां बनी थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार तो किसानों के समर्थन में पहले से थे। वहीं, अब विदेश से भी कुछ स्टार्स इस आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं, जिसके बाद एक विवाद भी शुरू हो गया है। विवाद शुरू होते कि सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे थे। कुछ सेलेब्स रिहाना का पक्ष ले रहे थे, तो कुछ उनके विपक्ष में थे।