Follow Us:

सोलनः बद्दी में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर चोरों ने की लाखों की लूट

पी. चंद |

जिला सोलन में एक लूटचपाट का मामला सामने आया है। यहां बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में व्यापारी के घर बंदूक की नोक पर लाखों की लूट की गई। बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। आधा दर्जन के करीब लुटेरों ने अकेली महिला बुजुर्ग का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बुजुर्ग महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर की लाखों की लूट की।
 
पीड़ित परिवार का कहना है किपूरा परिवार  निजी काम से चंडीगढ़ गया था। इस कारण घर पर  बुजुर्ग महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर लाखों के गहने एवं नकदी पर हाथ साफ किया। पीड़ितों ने पुलिस थाना में चोरी की शिकायत कर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।