Follow Us:

जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया की शुरुआत, राठौर बोले- भाजपा के दुष्प्रचार को देंगे मुंहतोड़ जवाब

पी. चंद |

कांग्रेस ने जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की है। इसमें देश मे 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 1 महीने तक चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत सोशल मीडिया में भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ चलाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अभियान के द्वारा 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। मीडिया आज पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। भाजपा ने सोशल मीडिया को दुष्प्रचार का माध्यम बना लिया है। जिसका जवाब कांग्रेस भी इसी माध्यम से देगी। हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 5 हजार लोगों को चुना जाएगा जो इसे आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला वर्चुअल दिल्ली से जुड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से सभी लोग जुड़ेंगे जिनकी आवाज को भाजपा दबाने की कोशिश कर रही है। आज सोशल मीडिया गांव गांव तक पहुंच गया है। इसलिए टोल फ्री नम्बर और वेबसाइट बनाई गई है। इसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।