Follow Us:

शिमला में नहीं रुक रही आगज़नी की घटनाएं, अब चौपाल में तीन मकान जलकर राख

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में आज सुबह 10 बजे के क़रीब  चौपाल तहसील की ग्राम पंचायत मशडह के गांव मे आग लग गई। इस आगज़नी में तीन मकान जल कर  राख हो गए। ये तीनों मकान 3 सगे भाइयों के थे। आगज़नी में बुद्वि सिंह, आत्मा राम और किरपा राम के मकान जले हैं।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले बुद्वि सिंह के मकान में आग लगी। आगज़नी से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लाखों रूपये की संपति जलकर राख हो गई। थाना चौपाल से पुलिस दल और अग्निशमन विभाग मौके के लिए रवाना हो चुका है। लेकिन सड़क ख़राब होने की वजह से अभी अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई है।