Follow Us:

भारत में पेट्रोल शतक लगाने को तैयार, डीजल 80 पार

पी. चंद, शिमला |

भारत में पेट्रोल डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ये कीमतें आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल आज तक की सबसे ऊंची कीमतों पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल शतक लगाने को बेक़रार है यानि कि 90 पार हो चुका है जबकि डीजल 80 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। लेकिन विपक्ष इन कीमतों पर मौन है। देश किसान आंदोलन में उलझा पड़ा है। चुनाव ही एकमात्र मकसद बचा है। चुनावों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है ओर सत्ता हासिल करने के लिए दल किसी भी हद तक जा सकते है। शायद इसी को "राज करने की नीति" कहा जाता है।

असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। राजनीतिक दलों के हित आगे आ रहे है। पहले चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास के नाम पर लड़ा जाता था। अब चुनाव धर्म, जाती, आंदोलन और एक दूसरे के ऊपर कीचड़ उछाल कर जीते जा रहे है। असल मुद्दों से सत्ता पक्ष, विपक्ष सहित तमाम राजनीतिक दल दूर हो रहे है। मीडिया भी असल मुद्दों से दूर ही नज़र आता है। मीडिया पर इसका दोष भी मड़ा जा रहा है पर क्या करें "जस राजा, तस प्रजा और जस प्रजा, तस राजा" जैसी कहावतें आज भी हमारे पढ़े लिखे समाज में प्रचलित है।