Follow Us:

लाहौल-स्पीति में होगी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, सगनम और लोसर में बनेगा आइस हॉकी रिंक

|

आइस हॉकी लर्न टू प्ले कैंप समापन सोमवार को काजा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनका स्वागत खतक पहनाकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से किया गया। एडीएम ज्ञान सागर ने कहा कि इस बार के आईस हॉकी कैंप में स्पीति की लड़कियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मैडल हासिल किया है। इंडियन आईस हॉकी एसोसियेशन के सहयोग से यहां पर प्रशिक्षिण देने में काफी सफलता मिल रही है। इस बार 224 बच्चों ने कैंप में हिस्सा लिया है। इसके साथ 68 बच्चें एडंवास प्रशिक्षण हासिल कर चुके है। 

कार्यक्रम में मुख्यातिथि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि आज मुझे खुशी हो रही है कि स्पीति की पहचान अब आईस हॉकी की वजह से देश में होने लगी। यहां के बच्चें आईस हॉकी के प्रति अपनी रूचि को बढ़ा रहे हैं। जिन बच्चियों ने कांस्य पदक आईस हॉकी में राष्ट्रीय चैपियनशिप में हासिल करने पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यातिथि ने सगनम और लोसर में आईस हॉकी रिंक बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही आइस हॉकी के लिए करीब दो करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल इन्हें प्रशिक्षित कर रहे है। बच्चों को स्पोस्टर्स कोटे से शिक्षा में भी मदद मिलेगी और सरकारी नौकरी में  तीन प्रतिशत स्पोर्टस कोटा रखा गया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साहसिक खेलों के पहली बार नीति बनाई है ताकि हम लाहौल स्पिति में भी साहसिक खेले जिनमें स्कींग, तीरंदाजी, रिवर राफटिंग आदि के तहत खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। लाहौल स्पीति में जल्द ही तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। पंचायत स्तर पर तीरदांजी का जीवित करने के लिए प्रशासन ने उपकरण पंचायत स्तर पर वितरित किए है। यहां पर बच्चों के लिए हाई एल्टीटयूड का स्पोर्टस हॉस्टल बनेगा। जब मैं लाहौल स्पीति का विधायक बना तो बजट मात्र 10 करोड़ के करीब था लेकिन आज बजह 65 करोड़ पहुंच गया है। लाहौल स्पीति के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक लाने वाली हिमाचल टीम को इस मौके पर मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया गया। नेशनल आईस हॉकी एसोसियेशन के कोच अमित बेलबाल को भी सम्मानित किया गया। इस आईस हॉकी कैंप में मुख्य कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे है। अगले पांच वर्षों तक अमित बेलबाल आईस हॉकी की कोचिंग स्पीति के बच्चों को देंगे।