Follow Us:

मंडी: सरकाघाट में पलटी जीप, 10 महिलाओं सहित 12 लोग घायल

पी. चंद |

हिमाचल के मंडी जिला में एक और दर्दनाक सड़क हादसा  सामने आया है। हादसे में राह चलती जीप सड़क पर पलट गई जिसमें 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 10 महिलाएं शामिल हैं जिन्हें हादसे के बाद सरकाघाट  सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा 2 घायलों को नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा सरकाघाट के रोपड़ी में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय महिलाएं राशन डिपो से राशन लेकर एक जीप में लौट रही थी।