Follow Us:

शिमला: कंडा जेल में मनाया गया ‘मानव अधिकार दिवस’

पीं. चंद |

शिमला के कंडा जेल में मानव अधिकार दिवस के मौके पर कैदियों को इस दिन के बारे में जानकारी दी गई। कंडा जेल में मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैदियों को मानव अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। जिला सत्र न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह ने कैदियों को समाज के प्रति मानव के कर्तव्य एवम अधिकारों पर प्रकाश डाला।

मानव अधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। वर्ष 1948 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर को हर साल इसे मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। इसे सार्वभौमिक मानव अधिकार घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मान में प्रतिवर्ष इसे विशेष तिथि पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में मानव अधिकार दिवस आधिकारिक तौर पर 1950 में 4 दिसंबर को स्थापित किया गया था।