Follow Us:

चंबा: बेकाबू कार साल नदी में गिरी, 4 घायल

समाचार फर्स्ट |

चंबा साहू मार्ग पर शनिवार रात को गली धार नामक स्थान पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर साल नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिनमें से 4 घायल हो गए हैं और एक की हालत नाजुक है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी चंबा राकेश कुमार के अनुसार पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरी ओर चंबा-भरमौर मार्ग पर भी एक और वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गाड़ी चालक घायल हो गया है शनिवार रात को घटी इस  दुर्घटना में घायल हुए गाड़ी चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।