Follow Us:

शिमला: आगजनी से 4 परिवार बेघर, 8 लाख का नुकसान

पी. चंद |

हिमाचल के जिला शिमला  के  चीड़गांव तहसील  में आग लगने का हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आज करीब दोपहर 1:45 बजे  चीड़गांव तहसील के चिचवाडी के(ओडी)गाँव मे आग लगी। जिसमें दो मंज़िला 6 कमरों का जल कर राख हो गया। 

इस आगजनी में 4 परिवार बेघर हो गए है और लाखों का नुक़सान हुआ है। आगजनी से शउणु राम, जिया लाल, विटु राम व निटु राम के मकानों को करीब 8 लाख का नुकसान बताया जा रहा है| आगजनी मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉट सर्किट है| प्रशासन ने मौक़े पर पहुँचकर फ़ौरी राहत दे दी है।