Follow Us:

ऊना में पुलिस ने कब्जे में ली 66 खैर के मोछों से लदी पिकअप

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला ऊना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां बंगाणा थाना के अंतर्गत बल्ह खालसा में रात को स्थानीय ग्रामीण लोगों द्वारा खैर के मोछों से भरी पिकअप रोककर स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया। पुलिस ने मौका पर तीन व्यक्तियों विजय कुमार पुत्र जागीर सिंह निवासी टांडा अनोखा तहसील बंगाणा, दर्शन सिंह निवासी टांडा अनोखा और चरण सिंह पुत्र रतन सिंह गांव बल्ह खालसा तहसील बंगाणा को काबू किया और पिकअप नंबर PB-65AV-7214 को 66 मोछों को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस और वन विभाग की टीमें पहुंची और वन बीट खंड शैली अधिकारी रामपाल ने एक शिकायत पत्र कटान और लोडिंग में शामिल 7 व्यक्तियों के खिलाफ दिया। पुलिस द्वारा कटान में शामिल अन्य आरोपित काकू निवासी धरवासडा, विक्‍की पुत्र अमर चंद, दीपि पुत्र जागीर सिंह निवासी अनोखा टांडा और अच्छर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बल्ह खालसा की  तलाश की जा रही है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।