Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और BJP प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोलन नगर निगम में किया चुनाव प्रसार

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जिला सोलन नगर निगम चुनावों में प्रचार किया। इसके साथ ही वार्ड नो 4,17,3,8,5,9,10,11,7,12,1 और 16 में जनसभा को संबोधित किया। सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सोलन नगर निगम का तोफा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिया गया है और इसको संभालना कर रखना हमारा कर्त्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद प्रदेश में केवल दो नगर निगम थे जो कि धर्मशाला एवं शिमला रहे, उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब हिमाचल में 5 नगर निगम हैं जिसमें नवगठित नगर निगम मंडी, सोलन एवं पालमपुर जुड़े हैं। इस सभी नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराएगा और आने वाली 7 तारीख को चारों नगर निगमो में हमारे महापौर और उपमहापौर होंगे। सोलन शहर देश का सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाला शहर है और अब नगर निगम बनने के बाद सोलन के विकास को नए पंख लगेंगे। सोलन को नगर निगम बनाने की शहत की जनता की लंबी मांग थी जिसको मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समझा।

कश्यप ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सोलन की जनता का दर्द समझा है। आने वाले समय में सोलन की सभी समस्याओं का समाधान होगा चाहिए वो पानी, पार्किंग, सड़क या सीवरेज हो। आने वाले समय मे सोलन एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी बानगी, जिससे सोलन का नाम पूरी दुनिया मे होगा। कांग्रेस पार्टी जनता में विभिन्न भ्रांतियां फेहल रही है पर मेरा आग्रह है कि कांग्रेस के झूठ में ना आये,  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। हमारा कहा एक-एक शब्द सोलन की सेवा के लिए एक संकल्प है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का पूरा धयान भाजपा को है और आने वाले 5 वर्ष के लिए इन ग्रामीण क्षेत्रों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अगर इन क्षेत्रों को लगता है कि वह नगर निगम में आने से संतुष्ट नहीं है तो हम 5 साल बाद इन क्षेत्रों को फिर पंचायत में डाल देंगे। पिछले 3 वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में नए आयाम स्थापित करने हैं और सोलन की भी विशेष चिंता की है। हाल ही में सोलन में ट्रांसपॉर्ट नगर भी दिया है। पानी के लिए न्याय स्कीमें, पार्किंग के लिए बजट प्रावधान एवं पार्किंग के लिए करोड़ों का बजट दिया। जिस प्रकार से भाजपा को पंचायती राज चुनावों में बड़ा समर्थन मिला उसी प्रकार से भाजपा सोलन में भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। अपना महापैर और उपमहापौर बनाएगी। इसके बाद 2022 में एक बार फिर भाजपा की साकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश में बनेगी।