Follow Us:

सिरमौरः दिल्ली निवासी व्यक्ति ने राजगढ़ में किराए के कमरे में लगाया फंदा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला सिरमौर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ उपमंडल के पझौता इलाके के धामला गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धर्म सिंह 48 साल निवासी दिल्ली के करोल बाग के तौर पर हुई है, जो पिछले कई सालों से धामला में किराये के मकान में रह रहा था। बीते तीन-चार दिन से व्यक्ति आसपास कहीं नजर न आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं, उसके कमरे से काफी बदबू भी आ रही थी। लिहाजा, पुलिस ने मौके पर उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वहां व्यक्ति फंदे से लटका था। बताया जा रहा है कि मृतक ने इसी क्षेत्र की एक महिला से विवाह किया था, जिसकी कुछ समय पहले ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह अकेला ही रहता था। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को सुरक्षित रखा गया है।