Follow Us:

कांगड़ाः गज खड्ड में सड़ी-गली अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यहां पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले चड़ी की गज खड्ड में अज्ञात व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिला है। व्‍यक्ति की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति की लाश गल सड़ चुकी है। यह करीब एक माह पहले की बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली ती कि गज खड्ड में शव मिला है। शव गली सड़ी हालत में है। ऐसा लग रहा है यह शव एक या डेढ़ महीने से पानी में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।