Follow Us:

कृषि कानूनों और MSP के मुद्दे पर किसान सभा ने किया भारतीय खाद्य निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन

पी. चंद |

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश किसान सभा द्वारा भारतीय खाद्य निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसान सभा ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीनो नए कृषि कानूनों को वापस लेने के साथ ही प्रदेश में होने वाली फसलों पर आधारित उद्योगों को स्थापित करने की मांग की। किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि वह भारतीय खाद्य निगम का विरोध में नहीं बल्कि उसके समर्थन में निगम कार्यालय पर इकट्ठा हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि जब से निगम की स्थापना हुई तभी से किसानों को अपनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होने लगा। वहीं, एपीएमसी के तहत कार्य कर रही मंडियों को भी यथावत रखा जाना चाहिए। किसान अपनी फसल बेचने के लिए स्वतंत्र रह सके। कुलदीप तंवर ने कहा कि प्रदेश में मक्की की खरीद के लिए निर्धारित मूल्य में भी वृद्धि करने के साथ ही प्रदेश में उगने वाली फसलों पर आधारित उद्योग लगने चाहिए ताकि किसान अपने उत्पाद प्रदेश में ही बेच सकें।