Follow Us:

CM बोले- नगर निगम चुनावों में नहीं हारी भाजपा, कांग्रेस जीत से ज़्यादा न इतराए 

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने पार्टी चुनाव चिन्ह पर नगर निगमों के चुनाव करवाए। भाजपा इन चुनावों में हारी नहीं है बल्कि भाजपा ने दो नगर निगमों के साथ 6 में से 5 नगर पंचायतों में जीत दर्ज़ की है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला की पहली नगर निगम धर्मशाला को भाजपा ने कांग्रेस से छीना है। इसलिए कांग्रेस को इस जीत से खुश होने की जरुरत नहीं है। मंडी नगर निगम में भाजपा बड़े अंतर से जीती है। हां जहां कमियां रह गई होंगी उन पर आत्मचिंतन कर दूर किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने माना की कुछ बागियों के खड़ा होने से भी दोनों दलों का खेल बिगड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने लोगों के बीच जाकर दुष्प्रचार किया। नए नगर निगमों में शामिल किए गए लोगों के पास जाकर कहा कि आपके ऊपर कर लग जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपनी स्थिति साफ करें कि कभी वह सत्ता में आए तो इन नगर निगमों के साथ क्या करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में दो उपचुनाव चुनाव है। उनमें भी परीक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में कोरोना पर ओर बंदिशे लगाने के भी संकेत दिए हैं। पीएम के साथ बैठक के बाद कल कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जाएगा।