Follow Us:

शिमला: ऊना में हुई युवती की हत्या मामले में महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की सजा की मांग

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंदिर के पुजारी द्वारा 22 साल युवती की हत्या मामले पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश है। मृतक युवती की आत्मा की शांति के लिए आज शिमला में महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज अपराधियों के मन में कानून का डर खत्म हो गया है जिसके कारण प्रदेश में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा महज बोलने तक सीमित रह गया है। इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि अपराधियों में कानून का डर हो ओर आगे इस प्रकार की घटना न हो।