Follow Us:

देश में रिकॉर्ड तोड़ 1.68 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने, 904 की हुई मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1 लाख 68 हजार 912 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.32 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 21 लाख 56 हजार 529 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 12 लाख से अधिक गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 12 लाख 01 हजार 009 है। वहीं, 24 घंटे में 904 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 75 हजार 086 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 70 हजार 179 है। देश में अब तक 10 करोड़ 45 लाख 28 हजार 565 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।