Follow Us:

शून्य डिग्री वाले इलाकों में HRTC ने की बसों की तैनाती

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बीच कई उपरी इलाके मैदानी इलाकों से कट जाते हैं। लेकिन, उपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते भी एचआरटीसी इन क्षेत्र को लोगों को सेवाएं देना जारी रखता है। जीरो डिगरी पर सफर करने के लिए निगम तैयारियों के साथ बसों की तैनाती करता है। लाहौल और पांगी क्षेत्र के लोगों को सेवाएं देने के लिए निगम ने 27 बसों की चयन कर लिया है।

इसके अलावा लाहौल और पांगी घाटी में निगम के करीब 80 कर्मचारी तैनात किए हैं। इन कर्मचारियों को निगम की ओर से स्नो किट इत्यादि भी मुहैया करवा दी गई हैं। लाहौल और पांगी क्षेत्र में इन दिनों सुबह और रात के समय पारा शून्य से भी कई डिग्री नीचे चला जाता है। ऐसे में निगम के कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात रहकर लोगों को सुविधाएं दे रहे हैं। प्रचंड ठंड पड़ने के कारण डीजल भी जम जाता है और ऐसे में बसों को स्टार्ट करना काफी कठिन होता है। इसी के चलते बसों के समय में भी फेरबदल किया गया है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लाहौल और पांगी घाटी में सर्दियों में निगम की 27 बसें सेवाएं देंगी। इसके लिए 80 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।