Follow Us:

कोरोना काल में कांग्रेस ने शुरू की गांधी हेल्पलाइन, गरीब-जरूरतमंदों को दी जाएगी मदद

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। कोरोना मरीजों और दूसरे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कांग्रेस ने आज शिमला व धर्मशाला में गांधी हेल्पलाइन शुरू की है। इसके लिए O177 2805522, 0177 2650169 नम्बर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों को परामर्श देंगे। वहीं जरूरतमंद लोगों को अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी।

कुलदीप राठौर ने कहा कि कोरोना से मौत का आकंड़ा बढ़ रहा है। अस्पताल में सुचारू रुप से नहीं हो रहा है। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज तड़प रहे हैं। इसकी जवाबदेही केंद्र सरकार की बनती है। कांग्रेस ने पहले ही सरकार को चेताया था लेकिन बीजेपी चुनावों में व्यस्त रही जिसका परिणाम आज दिख रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद के लिए दो टीमो का गठन किया। आज शिमला में गांधी हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य से सम्बंधित परामर्श देना है।