Follow Us:

संधोल में मनाया गया विजय दिवस, पूर्व सैनिकों को दिया सम्मान

नवनीत बत्ता |

विजय दिवस 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्‍तान को करारी शिकस्‍त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ है।

वहीं, युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। इसी की याद में संधोल एक्स सर्विस लीग ईकाई ने विजय दिवस को बड़ी धूम-धाम से मनाया। विजय दिवस के इस कार्यक्रम में उन सभी पूर्व सैनिकों ने भाग लिया, जिन्होंने भारत पाक युद्ध में भाग लिया था। लीग के अध्यक्ष कर्नल खेम सिंह में युद्ध में शहीद हुए रणबांकुरो को याद किया और नमन किया।

इस दौरान वृद्ध पूर्व सैनिकों को बधाई दी गई ओर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस युद्ध के अंत के बाद 93000 पाकिस्तानी सेना आत्मसमर्पण कर देती है। इस युद्ध के बाद पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया जिसे अब बांग्लादेश कहा जाता है। कार्यक्रम में फ्लाइट लैं. पी डी सकलानी, टेक चंद बिष्ट, के.आर पी राणा, के.एएस नागवाल, जगदीश शर्मा, केहर सिह, प्रकाश चंद, बंसत सिह, दलीप कटवाल, शेष राम, रूप लाल, विधी चंद, शंभू राम और अन्य कई लोग शामिल थे।