Follow Us:

शांता बोले- शादियों की बजह से अधिक फैला कोरोना, जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती बढ़ाई जाए सख्ती

मृत्युंजय पुरी |

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज पूरा हिमाचल कोरोना से पीड़ित है। लेकिन कांगड़ा जिला सबसे अधिक पीड़ित है। इसका सबसे अधिक कारण शादियां है। पिछले महीने 3 हजार से अधिक शादियां हुई हैं। उससे पहले बहुत खबरदार किया था लेकिन सब नहीं संभल, नियम तोड़े गए। कई जगें धामें की गई। अब परिणाम सबके सामने हैं।

शांता ने कहा कि दूसरी लहर इतना पीड़ित कर ही है। अब तीसरी लहर भी आने वाली है। सरकार और जनता को बहुत अधिक सावधान होने की आवश्यकता है। हिमाचल को नड्डा और अनुराग ठाकुर और कुछ अन्य दानी सज्जन मदद कर रहे हैं। बहुत से समाजसेवा अपने अपने तरीके से मदद में लगे हैं। उन सबका हम धन्यवाद करते हैं।  शांता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि लॉकडाउन की सख्ती तब तक और अधिक बढ़ाये जब तक बिमारी पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आती।