Follow Us:

मंडी: तेल खोज रही कंपनी के कर्मचारियों ने मछली मारने के लिए कर दी ब्लास्टिंग!, कई रिहायशी घरों में आई दरारें

पी. चंद |

लडभड़ोल तहसील की ग्राम पंचायत ऊटपुर के सांडापतन में ब्यास नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ब्लास्टिंग से कई रिहायशी घरों में आई दरारें आ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। आरोप यह है कि मछलियों को पकड़ने के लिए यह ब्लास्टिंग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी ने बताया कि उन्हें सांडा गांव से शिकायत मिली कि ब्यास नदी में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने ब्लास्टिंग कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ब्लास्टिंग मछलियों के शिकार के लिए की गई है। जिससे कुछ घरों में दरारें आई हैं। क्षतिग्रस्त मकानों की प्रशासन निरीक्षण कर सूची तैयार की जा रही है। कंपनी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। मेघना गोस्वामी ने बताया कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने के लिए भी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत होगी और प्रशासन इस भरपाई के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

उधर, गांव के लोगों का आरोप है कि मछलियां मारने के लिए ब्लास्ट किया गया है। जिससे लगभग सात- आठ घरों में दरारें आई हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। उनका कहना है कि कंपनी सर्वे कर रही है और ब्लास्टिंग की मंजूरी है। ब्लास्टिंग सर्वे के काम के लिए की है, या किसी अन्य काम के लिए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।