Follow Us:

कांगड़ा: टांडा अस्पताल में ब्लैक फंगस के 2 मामले, मरीज़ों की हालत स्थिर

मृत्युंजय पुरी |

टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में उपचाराधीन एक 40 वर्षीय व्यक्ति और 45 वर्षीय महिला में भी ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। कांगड़ा जिले के रहने वाले दोनों लोग टांडा में कोविड वार्ड में उपचाराधीन हैं। शनिवार को दोनों के कोरोना सैंपल लिए गए थे, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।

वहीं दोनों का उपचार कोविड वार्ड में चल रहा है। दोनों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए जाने के बाद उनके सैंपल लिए गए, जिसमें उन दोनों में ब्लैक फंगस पाया गया है। जिला कांगड़ा में ब्लैक फंगस के पहले दो मामले सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते दोनों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में उपचार चल रहा है। ब्लैक फंगस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त दवाइयां हैं।