Follow Us:

हमीरपुर: अनुराग के प्रयासों से स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट का CM ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

जसबीर कुमार |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा वर्चुअल माध्यम से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान नई दिल्ली से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, केन्द्रीय वित राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, और सोलन से स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित वर्चअल कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरीडेंट डा रमेश चैहान सहित स्टाफ ने रिब्बन काटकर ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया तो वहीं उपायुक्त हमीरपुर देव श्वेता बनिक ने अपने कार्यालय परिसर से ही कार्यक्रम में भागेदारी सुनिश्चित की।

 उपायुक्त हमीरपुर देव श्वेता बनिक ने बताया कि केन्द्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ऑक्सीजन प्लांट की सामग्री पहुंच गई थी। अगर तीसरी कोविड की लहर में मामले बढ जाते हैं तो इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे चाइल्ड वार्ड में इस ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके।

बता दें कि केन्द्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के निजी प्रयासों से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 140 एमपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिसकी सामग्री अहमदाबाद से गत सप्ताह ही मेडिकल कॉलेज पहुंची थी और इसका इंस्टालेशन का काम शुरू हो गया है। इस प्लांट के लगने से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के अंदर ही दो ऑक्सीजन प्लांट लोगों की सेवा के लिए मौजूद रहेंगे। और हमीरपुर जिला में मरीजों को ऑक्सीजन की निर्भरता से छुटकारा मिलेगा।