Follow Us:

धूमल के किले हमीरपुर में कांग्रेस ने लगा डाली सेंध

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने बेशक प्रदेश में भगवा रंग को जमा लिया है। लेकिन, हिमाचल में एक जिला ऐसा भी है जहां कांग्रेस ने बीजेपी को किले को ढा दिया है। कांग्रेस ने बीजेपी को 3-2 से मात देते हुए हमीरपुर जिला में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले कांग्रेस को हमीरपुर से कभी इतनी बढ़त नहीं मिली है।

वहीं, जिला हमीरपुर से बीजेपी के सीएम कैंडिडेट धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर जैसे चेहरे संबंध रखते हैं। इन बड़े चेहरों के तौर पर हमीरपुर में बीजेपी हमेशा कांग्रेस को पछाड़ती है और ये जिला धूमल का गढ़ भी माना जाता है। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने यहां तीन सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। कांग्रेस ने नादौन, सुजानपुर और बड़सर में फतह हासिल की है। इन सीटों में कांग्रेस का अहम चेहरा सुखविंदर सिंह सुक्खू माने जाते हैं, जिनकी बदौलत कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की है।