Follow Us:

सोलन की बेटी बलजीत कौर ने फतह की एवरेस्ट चोटी, पुमोरी चोटी को फतेह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

पी. चंद |

सोलन की बेटी बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट समूह की पुमोरी चोटी पर फतह हासिल की है। बलजीत और उनकी साथी पर्वतारोही राजस्थान की गुणबाला शर्मा 7,161 मीटर ऊंची चोटी पुमोरी पर विजय हासिल करने वाली पहली भारतीय महिलाएं बन गई हैं। 12 मई की सुबह 8.40 पर पहले बलजीत कौर पुमोरी चोटी पर पहुंचीं और उसके कुछ ही देर बाद गुणबाला शर्मा भी शिखर पर पहुंचीं। 

बलजीत के साथ नूरी शेरपा और गुणबाला के साथ गेलू शेरपा ने इस अभियान को पूरा किया। सोलन की बलजीत कौर इस चोटी पर विजय हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले 10 मई को दो भारतीय पुरुषों कुल्लू के हेमराज और स्तेंजिन नोरबो ने भी पहले भारतीय युगल के रूप में पुमोरी को फतह किया था। बता दें कि पुमोरी एवरेस्ट समूह की कठिन चोटियों में से है। इसे एवरेस्ट की छोटी बहन कहा जाता है, जो समुद्र तल से 7,161 मीटर ऊंचाई पर है।