Follow Us:

कुल्लू: ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, हरियाणा और यूपी के दो युवक गिरफ्तार

पी. चंद |

कुल्लू पुलिस ने ग्रामीण बैंक में चौरी करने का प्रयास करते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुंदर सिंह (21) पुत्र सतबीर निवासी सोनीपत और इमरान (21) पुत्र गफूर निवासी बागपत उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी बैंक में चौरी के इरादे से बैंक में घुसे लेकिन सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग ने उन्हें बैंक में चौरी करते देख लिया। इस पर चौरों ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला भी किया। हालांकि व्यक्ति द्वारा शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर वहीं से फरार हो गए। बताया जा रहा है बैंक में नौ लाख 97 हजार की नकदी मौजूद थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह दवाड़ा के पास स्थानीय निवासी हरि सिंह ठाकुर सैर के लिए निकले थे तो उन्‍होंने बैंक के अंदर लोग कुछ हरकत करते हुए पाए। उन्‍होंने नजदीक जाकर देखा तो देखा बैंक के पास कुछ लोग चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर शोर मचाना शुरू किया। शोर मचाने पर चोरों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान दो लोगों ने हरी सिंह ठाकुर पर भी हमला कर दिया। इस हमले में हरी सिंह के बाजू में चोटें आई हैं।

इसके बाद स्थानीय लेाग आए और चोरों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। चोर साथ लगती वेल्डिंग की दुकान से वेल्डिंग सेट व अन्य औजार चोरी करने के लिए लाए थे। उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। पुलिस टीम मौके पर है और कार्रवाई की जा रही है।