Follow Us:

‘योग दिवस पर भाजपा बूथ स्तर पर करेगी कार्यक्रमों का आयोजन, 25 जून को मनाया जाएगा काला दिवस’

पी. चंद |

भाजपा द्वारा अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में मीडिया से रूबरू प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कामों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही आगामी उपचुनावों और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी मंथन किया गया। 

इसके अलावा बैठक के दौरान कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कामों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। रणधीर शर्मा ने कहा कि कोरोना काल मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय काम किए हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर हजारों लोगों तक पंहुचने का काम किया। सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों की सेवा का काम किया और कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा सामग्री लोगों तक पंहुचाई। 

रणधीर शर्मा ने कहा कि 25 जून के दिन को काले दिवस के रूप में मनाएगी क्योंकि इसी दिन प्रदेश में आपातकाल लगाया गया था। 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। 30 जून को प्रदेश कार्यकारणी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात जिला और मंडल की कार्यकरकर्णी की वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं का ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया जाएगा।