Follow Us:

मिल्खा सिंह के निधन पर CM ने जताया शोक, बोले- खेल जगत में हमेशा अमर रहेगा उनका नाम

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने बहुत बड़ा खिलाड़ी को दिया है। उनके निधन से खेल जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। मिल्खा सिंह का नाम खेल जगत में अमर रहेगा।

वहीं, पंजाब सरकार द्वारा 1 जुलाई से छठे वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल लंबे समय से पंजाब पैटर्न को भी फॉलो करता आया है। ऐसे में हिमाचल में कब, कैसे लागू किया जाए इस पर विचार होगा। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाया है। तीसरी लहर से बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बताया जा रहा है जिसको लेकर सरकार ने मुकम्मल तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा की हिमाचल एक पर्यटन राज्य है। ऐसे में अधिक समय तक लोगों को घर पर रोक कर रखना भी संभव नहीं है। छूट दी गई है लेकिन नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है।