Follow Us:

पूर्व CM वीरभद्र सिंह ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव

पी. चंद |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्मंत्री वीरभद्र सिंह दूसरी बार कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड वार्ड से शिफ्ट कर स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत में भी सुधार है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पिछले कई दिनों से आईजीएमसी में भर्ती हैं।

बता दें कि इससे पहले भी वीरभद्र सिंह कोरोना को मात दे चुके हैं। उस समय उनका मोहाली के निजी मैक्स अस्पताल में उपचार हुआ था। 30 अप्रैल को ठीक होकर शिमला लौटे थे। इसके बाद उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसी शाम आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद से वह लगातार अस्‍पताल में भर्ती हैं।