Follow Us:

शिमला में छुटियां बिता रहे अनुपम खेर अपनी पुरानी यादों को कर रहे ताज़ा, बोले अभिनेता से नेता बनने की नहीं चाह

पी. चंद, शिमला |

फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर आजकल अपनी माता के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे हुए हैं। अनुपम खेर शिमला में घूमते रहते हैं और अपनी पुरानी यादों को ताज़ा कर रहे हैं। अपने स्कूल डीएवी लक्कड़ बाज़ार से लेकर सेना के जवानों से अचानक अनुपम खेर मिलने पहुंच गए। घूमते-घूमते बीते शनिवार के दिन अनुपम खेर शिमला रेडियो स्टेशन पहुंच गए और वहां पर उदघोषक बन गए। अनुपम खेर ने इस दौरान 1974 के अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह से आकाशवाणी ने रिजेक्ट किया था। अनुपम खेर ने बताया कि जो भी आदमी मतदान करता है वह राजनीतिक होता है।

अनुपम खेर ने अपना दसवीं में फेल होने का किस्सा भी शेयर किया। जिसको फ़िल्म दिल वाले दुल्हनिया में भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अचानक उन्हें मॉल रोड़ के अल्फ़ा रेस्तरां में ले गए और उनकी मनपंसद की चीज़ें खिलाई। जब पिता से अनुपम खेर ने पूछा कि ये पार्टी किस खुशी में है तो उनके पिता ने बताया कि तू दसवीं में फेल हो गया है। वह उनके लिए बहुत बड़ा सबक था क्योंकि आदमी अपनी असफलताओं से ही सीखता है।

टशिमला के बदलते स्वरूप और भीड़भाड़ को लेकर उन्होंने चिंता ज़ाहिर की। स्कूल के दिनों को याद करते हुए अनुपम खेर में बताया कि वह पढ़ाई में उतने अच्छे नहीं थे। उनको स्कूल में काफी डंडे पड़ते थे। सड़क में घूमते हुए शिमला में एक व्यक्ति ने जब उनको नहीं पहचाना तो उन्होंने उसके बेटे को फोन कर दिया। अनुपम खेर अभिनेता ही बने रहना चाहते हैं नेता बनने की चाह नहीं।