Follow Us:

“विरांगना ऑन व्हिलस” के साथ महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग का कारगर कदम

पी. चंद |

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है। इसके लिए प्रदेश पुलिस विभाग ने महिला पुलिस कर्मचारियों के लिए वीरांगना ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत स्कूटी दी है ताकि महिला पुलिस कर्मी तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच सकें। 

एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि महिला अपराध से निपटने के लिए शिमला पुलिस और सरकार वचनबद्ध है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व हरी झंडी दिखाई थी इसी के तहत महिला पुलिस को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संकट में त्वरित प्रतक्रिया कर राहत पहुंचाना है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में महिला पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। पूरे हिमाचल में वूमेन ऑन व्हील कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत महिला पुलिसकर्मी गस्त भी दे रही है। शिमला में इन वाहनों को मॉडिफाई कर गैजेट्स से जोड़ा जा रहा है और बहुत जल्द जीपीएस भी लगया जाएगा।