Follow Us:

बिलासपुर: सड़क किनारे सेल्फी ले रहे दंपति पर चढ़ा कैंटर, गंभीर हालत में PGI रेफर

|

चंडागढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पंजपीरी के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेल्फी ले रहे दंपति पर जा चढ़ा। हादसे में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को नालागढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर किया गया है। घायलों की पहचान विजेंद्र सिंह निवासी लुधियाना और निकिता पत्नी विजेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार रविवार को लुधियाना निवासी विजेंद्र अपनी पत्नी के साथ मनाली घुमने जा रहा था। पंजपीरी के पास उन्होंने गाड़ी रोकी और सड़क किनारे खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। इतने में स्वारघाट की तरफ से आर रहे कैंटर को पीछे से चल रहे टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। टिप्पर की टक्कर से कैंटर चालक ने निंयत्रण खो दिया और सड़क किनारे सेल्फी ले रहे दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

वहीं, हादसे के तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए नालागढ़ पहुंचाया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।