Follow Us:

सिरमौर: भारी बारिश से ददाहू बस अड्डा की छत गिरी, टला बड़ा हादसा

पी. चंद |

विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी का मुख्य बस अड्डा ददाहू लंबे समय से खस्ताहाल है। आज बरसात के चलते बस अड्डा की छत ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही की बस अड्डा की छत ध्वस्त होने के समय यहां कोई यात्री मौजूद नहीं था। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

ददाहू बस अड्डे की हालत सुधारने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों समेत लोगों ने भी कई बार मांग उठाई है। लेकिन बात करें हालत के तो वह आज भी जस के तस बने है। ददाहू बस अड्डा लम्बे समय से बदहाली के आंसु बहा रहा है। आज बरसात के चलते अड्डा का एक भाग ध्वस्त हो गया। छत ध्वस्त होने के बाद अब यहां पहुंचने वाले यात्री अपने आप को आसुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तो वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी कैमरे के समक्ष बस अड्डा की खस्ताहाली पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालात के बारे जानाकारी देते हुए ददाहू बस अड्डा प्रभारी पृथ्वी सिंह ने यह जरूर माना की हालत खाराब है। जिसके बारे कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है।