टोक्यो ओलंपकि में भारत के खाते में एक और मेडल आया है। गुरूवार दोपहर बाद भारत और रूस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें रूस के पहलवान ने भारतीय पहलवान रवि दहिया को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया जबिक रवि दहिया को सिल्वर मेजल मिला। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत 5 मेडल जीतने में सफल रहा है। इसमें से 2 सिल्वर और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
वहीं, दूसरी और कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में पहलवान दीपक पुनिया हार गए हैं। इसके साथ ही वे ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गए । दीपक पुनिया मुकाबले के आखिरी मिनट में सैन मरीनो के पहलवान से हारे हैं।



