Follow Us:

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बारिश के आसार

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश में मौसम का फिर मिजाज बदलने वाला है। इससे प्रदेश में फिर से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।  किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी-कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को बर्फबारी होने के आसार हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में रविवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को इन क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।

 ये रहा अधिकतम तापमान

वहीं, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.7, ऊना में 28.0, नाहन में 20.4, सोलन में 23.3, धर्मशाला में 17.6, भुंतर में 21.5, सुंदरनगर में 23.4, कांगड़ा में 23.3 और कल्पा में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।