Follow Us:

पालमपुर: सुलह के भाजपा समर्थित BDC सदस्य के घर से बरामद हुई अवैध शराब

|

पुलिस थाना भवारना की टीम ने पनापर और कुरल के बीडीसी सदस्य अश्वनी कुमार के घर में दबिश देकर 6 बोतल अवैध शराब बरामद की हैं। पुलिस ने ये कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अश्वनी कुमार अपने गांव पनापर में कई दिनों से अवैध शराब के धंधे को अंजाम दे रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और 6 बोतल शराब बरामद की। पुलिस ने अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि इस समय सुलह ब्लॉक के सभी बीडीसी सदस्य भाजपा समर्थित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अश्वनी कुमार सुबह से ही ननानों, जोकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष का निवास स्थान है उसके चक्कर काटता रहता है।