Follow Us:

किन्नौर हादसा: घटनास्थल के लिए निकले CM समेत विपक्ष के नेता और सदस्य, सदन में किया दुःख व्यक्त

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में किन्नौर हादसे पर दुःख ज़ाहिर किया। विधानसभा अध्यक्ष सहित सदन में अन्य सदस्यों ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। कांग्रेस औऱ भाजपा दोनों पक्षों ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर भी किन्नौर पहुंचे। कांग्रेस का एक दल नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, नंदलाल , जगत सिंह नेगी औऱ विक्रमादित्य सिंह दुर्घटना स्थल कें लिये रवाना हुए हैं।