Follow Us:

किन्नौर भूस्खलन: शनिवार दोपहर तक 6 शव बरामद, 23 हुई मृतकों की संख्या, सर्च अभियान जारी

पी. चंद |

किन्नौर के न्यूगलसेरी में हुए भूस्खलन में अब तक 23 लोगों के शव बरादम किये जा चुके हैं। हादसे के चौथे दिन सर्च अभियान के दौरान आज अभी तक 6 शव बरामद हुए हैं। इसमें से 5 पुरुष और 1 महिला का शव शामिल है। इसके साथ ही हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। वहीं, हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 2 की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि HTRC बस में सवार 9 यात्री अभी भी लापता हैं जिनको तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी है। लापता लोगों को तलाशने के लिए मशीनों का भी सहारा लिया जा रहा है।

बता दें कि घटनास्थल पर अभी भी रुक रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते सर्च अभियान में रुकावट आ रही है। शुक्रवार को भी घटनास्थल पर पत्थर गिरने से एक एचआरटीसी की बस चपेट में आ गई थी। हादसे में बस में सवार 2 यात्री घायल हुए थे जबकि बस को भी काफी नुकसान पहुंचा है।