Follow Us:

तीसरी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को किया गया याद, CM ने पुष्प अर्पित किए

पी. चंद |

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। समूचा देश उनको आज याद कर रहा है। शिमला के रिज मैदान में बनाई गई अटल की प्रतिमा के सामने आज पूण्य पुष्प भेंट कर उन्हें याद किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए बताया कि उन्हे हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था और हिमाचल के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया था जिसका एक उदाहरण अटल टनल रोहतांग भी है।वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 1998 और 2004 में देश की बागडोर संभाली।

आपको बता दें देश के प्रमुख नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। देश उनके जन्मदिन (25 दिसंबर) को को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाता है। उन्हें 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।