Follow Us:

CAG रिपोर्ट 2017 के पहले की है, कांग्रेस के समय में पाई गई हैं अनियमितताएं: सुरेश भारद्वाज

जसबीर |

हमीरपुर के सर्किट हाउस में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कैग की रिपोर्ट को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए। कैग की जो रिपोर्ट हैं वह 2017 के पहले की हैं। क्योंकि उस समय प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी। कांग्रेस पार्टी के समय के समय किये गए कामों का ऑडिट हुआ है। यह पुराने समय की चीजें हैं उन्हें उन्हीं के अनुरूप देखा जाना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी चार्जशीट की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी स्वयं भ्रष्टाचार से संलिप्त रही है। भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के पूर्व शब्द हैं। कांग्रेस पार्टी इतनी भ्रष्ट हो चुकी थी कि उन्हें देश की जनता ने पार्लिमेंट में अपोजिशन की पार्टी भी मानने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है की पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी नेताविहीन और मुद्दाविहीन पार्टी बनकर रह गई है। वे अपने गिरेबान में झांक कर देखें उसके बाद भ्रष्टाचार की चार्ज शीट पेश करें।