Follow Us:

काजा में कार हादसा, एक महिला कि मौत

|

काजा में कार हादसा, एक महिला कि मौत
स्पीति 
काज़ा के मलिंग टॉप से करीब पांच किलोमीटर दूर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक महिला और एक आदमी घायल हुआ है। 

इसी बीच जब एस.डी.एम. काजा महेंद्र प्रताप सिंह स्पीति से शिमला जा रहे थे तो उन्होंने घायलों को देखा और तुरंत घायल लोगों को फर्स्ट एड दिया। इसके बाद उन्होंने एस.डी.एम. पूह अश्वनी कुमार को फोन पर घटना के बारे में सूचना दी। एस.डी.एम. पूह ने बी.आर.ओ. की टीम घटना स्थल पर भेजी है।

घायल चालक एस.डी.एम. काजा महेंद्र प्रताप सिंह को बताया कि वह हांगो से स्पीति के निदांग के लिए जा रहा था। हांगो में ही उससे दो महिलाओं ने लिफ्ट मांगी। सुबह धुंध होने के कारण अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। एक गाड़ी वाले को उन्होंने हाथ दिया लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी।