Follow Us:

कांग्रेस ने राजीव गाँधी की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च

|

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर कोंग्रेस ने शिमला में सद्भावना मार्च निकाला और इस दौरान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया।  

यह सद्भावना मार्च छोटा शिमला से कोंग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक निकाला गया। इसमें प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त, समेत पार्टी के कई नेताओं ने इसमें भाग लिया।

वहीं आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले राजीव गांधी के देश के लिए दिए गए योगदानों को याद किया गया और उनकी छोटा शिमला स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।