Follow Us:

प्रदेश सरकार ने बदले 7 HAS अधिकारी

पी. चंद |

प्रदेश सरकार ने 7 HAS अधिकारियों का तबादला किया है। मुख्य सचिव राम शुभग सिंह ने गुरुवार देर रात को ये तबादला आदेश जारी किए हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। जारी आदेश के मुताबिक HAS अधिकारी सुनील वर्मा को SDM धर्मपुर से संयुक्त सचिव राजस्व, कृष्ण चंद को जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू से जिला पर्यटन अधिकारी मंडी लगाया गया है। 

वहीं, अपराजिता चंदेल को एसी कम BDO नादौन से SDM तीसा लगाया गया है। स्वाति गुप्ता को एसी कम BDO देहरा से SDM सलूणी , राजेश भंडारी को RTO कुल्लू से जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू, मीनाक्षी चौधरी को एसडीएम तीसा से SDM धर्मपुर और प्रकाश चंद आजाद को RTO हमीरपुर से RTO कु्ल्लू लगाया गया है।

बता दें कि राम शुभग सिंह ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभालते ही अफशरशाही को ताश के पत्तों की तरह फेंट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल करते हुए 26 आईपीएस अधिकारियों और 3 HAS अधिकारियों के तबादले किए थे।