Follow Us:

‘पंडित सुखराम शर्मा की सेहत में सुधार, जल्द वापस लौटेंगे हिमाचल’

डेस्क |

कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे पंडित सुखराम की सेहत में सुधार हुआ है। वे हिमाचल के बाहर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ईलाज करवा रहे हैं। यूरिन इन्फेक्शन के चलते उनकी कुछ दिन पहले ही तबीयत बिगड़ी थी जिसके चलते उन्हें दिल्ली लेजाया गया था। बुधवार को उनके पोते आश्रेय शर्मा ने उनकी तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है कि उनकी सेहत में सुधार है और वे जल्द ही हिमाचल वापस लौटेंगे।

आपको बता दें कि पंडित सुखराम का जन्म जुलाई 1927 में हुआ था और वे अब 94 साल के हैं। ईलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो सेहत में काफी सुधार हुआ है। अगर कुछ दिनों में तबियत स्थिर रही तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।