Follow Us:

हिमाचल की “स्वर्ण जयंती” पर सरकार 2 अक्टूबर से शुरु करेगी स्वर्णिम रथ यात्रा, 51 जगहों पर जाएगा रथ

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के 50 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2021 के साल को "स्वर्ण जयंती समारोह" के रूप में मना रहा है। हिमाचल की 50 साल की यात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था। लेकिन कोरोना चलते ये आयोजन नहीं हो पाए। हिमाचल में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने हिमाचल में "स्वर्णिम रथ यात्रा" करने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर सरकार ने आज हाई लेवल की मीटिंग की। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। ये रथ यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि अब सिर्फ़ एक रथ से ये यात्रा की जाएगी। जो प्रदेश के 51 जगहों जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से हर विधानसभा क्षेत्र को छूने की कोशिश की जाएगी। एक या दो विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये यात्रा कितने दिन चलेगी ये अभी तय किया जाएगा। 17 सिंतबर को राष्ट्रपति का विधानसभा में होने वाला अभिभाषण भी हिमाचल की स्वर्णिम यात्रा का हिस्सा है। इस दौरान हिमाचल के हर विभाग में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें हिमाचल तब से अब तक कि यात्रा पर कार्यक्रम होंगे। 

वहीं, मुख्यमंत्री ने रोहड़ू की रेणुका ठाकुर का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।