Follow Us:

कोटखाई में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार, दो बागवानों की मौत

|

अप्पर शिमला के कोटखाई में एक दर्दनाक हादसे दो बागबानों की सड़क हादसे में मौत हो गई है।  दोंनो बागबान अपने सेब एक ट्रक में लाद कर बेचने के लिए फल मंडी जा रहे। सेब की 365 पेटियों से लदा ट्रक कोटखाई के निहारी में खाई में जा गिरा।

हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं ओैर उपचार के लिए इन्हें आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया है। हादसा शक्रवार रात एक बजे के करीब हुआ। मृतकों की पहचान 51 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र जीतवर सिंह निवासी चिड़गांव जिला शिमला और 62 वर्षीय टिक्कम राम पुत्र गंगा राम निवासी कल्पा जिला किन्नौेर के रूप में हुई है।

इस दुर्घटना में बिलासपुर निवासी ट्रक चालक जगजीवन शर्मा ओैर राहुल ठाकुर घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची ओैर हताहतों व घायलों को खाई से निकाला गया। कोटखाई पुलिस ने सड़क हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।