Follow Us:

विनय सिंह बने भावी सीएम जयराम ठाकुर के निजी सचिव

पी.चंद |

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के लिए विनय सिंह को निजी सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश के गवर्नर ने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सेनल को इस सम्बंध में निर्देश जारी किए है।  2001 के HPAS अधिकारी विनय सिंह इससे पहले राज्य ट्रांसपोर्ट अथोरिटी- एडिश्नल कमीश्नर का पदभार संभाल रहे थे।

मंडी के सुंदरनगर के रहने वाले विनय इसके साथ ही MILKFED शिमला के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त पदभार भी संभाल रहे थे। अब वो भावी मुख्यमंत्री के निजी सचिव के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे।